फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शाकंभरी जयंती पर सीएम का तोहफा, 24 घंटे मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाकंभरी। 13 जनवरी तक चलने वाले मां शाकंभरी जन्म जयंती समारोह को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोहफा दिया है। समारोह के अंतिम दिन तक सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी।
सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी स्थित शंकराचार्य आश्रम प्रभारी अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भैरवतंत्राचार्य एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी संत सहजानंद जी महाराज ने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
विज्ञापन

उन्होंने अनुरोध किया था कि शाकंभरी जयंती पर सिद्धपीठ में 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। सुबह और शाम के समय पूजा, आरती के समय बिजली न मिलने से पूरे सिद्धपीठ में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्व में भी योगी सरकार द्वारा सिद्धपीठ में 24 घंटे बिजली देने के आदेश दिए थे, जो काफी समय तक प्रभावी रहे। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली के हिसाब से ही बिजली मिलती रही। अब फिर दोबारा से 24 घंटे सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर को बिजली देने का क्षेत्रीय संतों एवं अन्य लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें