मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ में बहुप्रतीक्षित गंगा की अविरल धारा पहुंचने की फिर उम्मीद जगी है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को तीर्थ पहुंचकर इसकी घोषणा करेंगे। धनौरी डैम से नियमित रूप से सोलानी नदी में पानी छोड़े जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ भी सीएम तीर्थ से करेंगे।