देहरादून पहुंचे थे परिजन
मिथुन के भाई शुभम और श्यामलाल के बेटे शिवम ने बताया कि वह अपने परिजनों की तलाश के लिए देहरादून गए थे लेकिन हादसे वाली जगह तक नहीं पहुंच सके। बुधवार को परिजन फिर से खोजबीन के लिए देहरादून रवाना हुए।
उधर, यमुना नदी के तेज बहाव में बहकर दो शव सहारनपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बांस घाट पर मिले हैं। मंगलवार रात एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान मुरादाबाद निवासी सुंदरी (35) के रूप में हुई। बुधवार सुबह करीब 22 वर्षीय एक युवक का शव भी मिला, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। महिला के परिजन मुरादाबाद से सहारनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।