अंबेहटा (सहारनपुर)। एसडीएम नकुड पूरन सिंह ने शनिवार को कस्बे का दौरा किया। लॉकडाउन में एक क्लीनिक पर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन होता देख एसडीएम ने क्लीनिक को सील कराते हुए चिकित्सक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है।
एसडीम पूरन सिंह ने शनिवार को पुलिस के साथ कस्बे में लॉकडाउन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेन बाजार में स्थित एक क्लीनिक पर अत्यधिक भीड़ देखी एसडीएम ने क्लीनिक पर पहुंचकर चिकित्सक को फटकार लगाई। उन्होंने क्लीनिक को सील कराते हुए चिकित्सक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए है। एसडीएम ने बताया कि पिछले सप्ताह भी उक्त क्लीनिक पर कुछ लोग बगैर मास्क के पाए गए थे, जिनको चेतावनी देकर छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि उक्त क्लीनिक को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है। चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर उक्त चिकित्सक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।