फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थलों में हुई साफ-सफाई, कराए सेनेटाइज

विज्ञापन
चर्च को सैनिटाइज करते निगम कर्मी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सोमवार से खुलने वाले धार्मिक स्थलों को लेकर पूरी सावधानी बरती जाएगी। इसके लिए धार्मिक स्थलों की समितियों ने भी गाइड लाइन जारी की। इसके अलावा साफ सफाई कराकर धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन

रविवार श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, घंटाघर स्थित श्री हनुमान मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्राम पुरी काल भैरव मंदिर, गोविंदनगर स्थित श्री मां काली मंदिर, श्री तहसील शिव मंदिर समितियों के सदस्यों ने रविवार को साफ सफाई कराने के साथ सैनिटाइजेशन कराया। इसी तरह कोर्ट रोड पर सोफिया स्कूल परिसर में स्थित चर्च, मिशन कंपाउंड चर्च, चर्च कंपाउंड स्थित चर्च, गुरुद्वारा रोड स्थित श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, रेलवे कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा, चौक फव्वारा स्थित शहर की प्रमुख जामा मस्जिद, घंटाघर की मस्जिद सहित सभी धार्मिक स्थलों पर सफाई कराई। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्घालु छह फुट की दूरी से शिवलिंग पर जला चढ़ा पाएंगे। इसके लिए मंदिर कमेटी ने पाइप लगाकर व्यवस्था की है।
उधर, जैन मंदिरों की समितियों ने सावधानी को लेकर गाइड लाइन जारी की है। जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि सरकार के निर्देशों का पालन किया जाएगा। मंदिर सुुबह पांच से बजे से 11 बजे तक सिर्फ दर्शन के लिए खुलेंगे। एक समय में सिर्फ पांच लोग को ही मंदिर में आने की अनुमति होगी। इससे पूर्व रविवार को सभी जैन मंदिरों में साफ सफाई करने के साथ सैनिटाइजशन किया। मंदिर में लगे घंटे बजाने की अनुमति नहीं होगी। जैन समाज के संरक्षक और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने कमेटी व सरकार के निर्देश का पालन करने की अपील की। संरक्षक चंद्र जैन, कुलभूषण जैन समाज के लोगों से कोरोना से जारी जंग में शासन-प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया।

घंटाघर हनुमान को सेनेटाईज करते निगम कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक के लिये पाईप लगाता कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

भूतेश्वर मन्दिर में जलाभिषेक के लिये श्रद्धालुओं के लिए लगा दिशा निर्देश बोर्ड।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें