फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घरों की सफाई शुरू, बढ़ने लगी सांस के रोगियों की तकलीफ

Sat, 04 Oct 2025 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़
विज्ञापन
सहारनपुर। दीपावली के लिए घरों की सफाई शुरू हो गई है। कई क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम भी बदल गया है। ऐसे में सांस रोगियों की तकलीफ बढ़ गई है। सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न होने लगी है। सरकारी और निजी अस्पतालों में सांस के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम में खासा बदलाव आया है। सांस मरीजों की परेशानी बढ़ने के तीन कारण है। पहली घरों में रंगाई-पुताई और सफाई हो रही है। दूसरी वजह दीपावली के लिए बाजारों में खरीदारी बढ़ गई है। इससे धुएं की मात्रा बढ़ रही है। तीसरी वजह मौसम बदला है। सुबह और शाम को तापमान कम और दिन में अधिक है। ऐसे में हवा में धूल-धुआं के अतिसूक्ष्म कण सांस नली में पहुंचकर संक्रमण का कारण बन रहे हैं। नलिकाएं संकुचित होने से सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा बताते हैं कि आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने पर सांस रोगियों की तकलीफ और अधिक बढ़ेगी। रोजाना की ओपीडी 200 से 300 के बीच हो रही है। इनमें अधिकांश मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं। सांस के मरीज भी 15 से 20 पहुंच आते हैं। सफाई करते समय अच्छी गुणवत्ता का मास्क पहनें। रंगाई-पुताई वाले कमरे में रात में न सोएं। दवाएं बंद न करें। परेशानी होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें