फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फिर ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज कर्मचारी ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमल ने फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। प्राचार्य कार्यालय के बाहर हंगामा किया। कर्मचारी ने 50 दिन के मेडिकल का वेतन की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार शाम कर्मचारी कमल प्रशासनिक भवन में प्राचार्य कार्यालय के बाहर पहुंचा। यहां तैनात गार्ड को दरवाजा खोलने को कहा। गार्ड ने कहा कि अंदर मीटिंग चल रही है। इस पर कर्मचारी कमल ने हंगामा करते हुए अपने कपड़े फाड़ लिए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। कर्मचारी को समझा घर भेज दिया। लेकिन पुलिस जाने के बाद फिर से कर्मचारी हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल लेकर आया। प्राचार्य कार्यालय के बाहर उसे अपने ऊपर डाल लिया। कर्मचारी को रोकने के दौरान डॉ. विनोद पर भी ज्वलनशील पदार्थ की बूंदे गिर गई। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती कर्मचारी खुद ही मेडिकल कॉलेज स्थित अपने क्वार्टर में चला गया। हंगामा करने के दौरान चिल्लाते हुए कर्मचारी अपने 50 दिन के मेडिकल का वेतन मांग रहा था। इस संबंध में प्राचार्य डॉ सुधीर राठी ने कहना है कि मेडिकल लीव पर वेतन नियम अनुसार ही दिया जा सकता है। कर्मचारी से मेडिकल लीव पर रहने के दौरान के प्रपत्र मांगे गए हैं, जो उसने अब तक उपलब्ध नहीं कराए हैं। इसके बाद ही वेतन जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें