फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रॉपर्टी के सौदे में 30 लाख की धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वीडीएसजी डेवलपर्स एलएलपी कंपनी के डायरेक्टर विवेक दहिया ने तीन लोगों पर 30 लाख रुपये की प्रॉपर्टी के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार में केस दर्ज हुआ है। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सांवलपुर नवादा निवासी विवेक दहिया ने बताया कि सात मई 2024 को मवीखुर्द, राधा विहार कॉलोनी स्थित खसरा संख्या 12 में प्लॉट नंबर सात, आठ, नौ में 142 वर्गगज भूमि खरीदने का सौदा अरुण, मधु और उनके रिश्तेदार पवन के माध्यम से 30 लाख में किया था। उसी दिन छह लाख रुपये बतौर बयाना दिया था। इसमें एक लाख नकद और पांच लाख चेक के माध्यम से दिए थे। भुगतान की रसीद सात मई 2024 को तैयार की गई थी। इस पर विपक्षी पवन ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए थे।
पीड़ित के अनुसार, बैनामा तय तिथि के करीब आने पर उन्होंने विपक्षियों से रजिस्ट्री कराने के लिए कहा। इस पर उन्हें कहा गया कि बैनामा तैयार करा लें। वह हस्ताक्षर कर देंगे। इसके बाद पांच जून 2024 को 73,300 रुपये का स्टांप खरीदकर बैनामा तैयार कराया, लेकिन विपक्षी बार-बार टालते रहे। बाद में संपत्ति हस्तांतरण से इन्कार कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने सोची-समझी साजिश के तहत जालसाजी की। 19 अगस्त 2025 को एसएसपी से शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट में पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अरुण कुमार नारंग, मधु नारंग और पवन वधवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें