फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: क्लास में कमेंट करने को लेकर 11वीं कक्षा के छात्र पर हमला, घायल

Thu, 16 Jul 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। क्लास में एक दूसरे पर कमेंट करने की रंजिश में तल्हेड़ी बुजुर्ग में 11वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर घायल कर दिया गया। मामले में चार नामजद सहित 15 के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी सुफियान गांव में एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा का छात्र है। दोपहर के समय छुट्टी होने के बाद वह कॉलेज से घर जाने के लिए बाहर निकाला था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और गाली गलौज करने लगे। सुफियान ने इसका विरोध किया तो युवकों ने उसे साथ मारपीट शुरु कर दी। सुफियान का आरोप है कि उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर पुलिस के पास पहुंचे, वहां से उसे मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। जांच अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि कक्षा में एक दूसरे पर कमेंट करने को लेकर छात्रों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें