फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में पुरानी गाड़ियों की नीलामी के दौरान भिड़े बोली लगाने वाले

Thu, 20 Oct 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आपस में भिड़ते बोली लगाने वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में आबकारी कार्यालय परिसर में खड़ी पुरानी गाड़ियों की हुई नीलामी के दौरान बोली लगाने वाले अधिकारियों के सामने ही आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर हाथापाई हुई। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मुश्किल से उनमें बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन


आबकारी विभाग द्वारा पिछले वर्षों में पकड़ी गईं कबाड़ हो चुकी 68 गाड़ियों की नीलामी रखी गई। नीलामी पर कबाड़ का कार्य करने वाले व्यापारियों की भीड़ आबकारी परिसर में लग गई।

वाहनों की बोली शुरू होते ही परिसर में हंगामा शुरू हो गया। एक दूसरे से अधिक बोली लगाने को लेकर विवाद हो गया। वाहनों की बोली लगाने वाले अधिकारियों के सामने ही आपस में भिड़ गए। उनमें हाथापाई तक हो गई। 
विज्ञापन


बाद में अधिकारियों ने किसी प्रकार लोगों को समझाबुझा कर शांत किया और नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि बोली लगाने वालों में एक दूसरे से अधिक बोली लगाने को लेकर विवाद हो गया था।

लेकिन बाद में शांत करा दिया गया। उन्होंने बताया कि 68 वाहनों में से 67 वाहनों की नीलामी कर दी गई। सिर्फ एक ही वाहन शेष रह गया। उन्होंने बताया कि नीलामी से लगभग साढ़े सात लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें