फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस को लेकर उत्साह, सजाए जा रहे गिरजाघर

विज्ञापन
र्रसमस पर मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई चर्च में बनी चर्नी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
क्रिसमस के लिए सजे गिरजाघर, झांकियां दे रही प्रेम का संदेश
विज्ञापन

सहारनपुर। सर्द मौसम में क्रिसमस का पर्व उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां है। गिरजाघरों की साफ-सफाई कराने के साथ ही रंग-रोगन भी कराया जा रहा है। इसके साथ चरनी सजाई गई है, जिसमें प्रभु यीशू मसीह की झांकियां आकर्षण केंद्र बनी हैं। इन झांकियों में मानवीय प्रेम पर प्रकाश डाला गया है।
25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। 1854 में स्थापित हुए शहर के मिशन कम्पाउंड स्थित सीएनआई चर्च में इन दिनों तैयारियां पूरे जोरों पर है। प्रार्थना कक्ष को क्रिसमस ट्री से सजाया गया। चर्च परिसर में चरनी सजाई गई है, जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म संबंधित झांकियों को रखा गया है। फादर नथानियल दास ने बताया कि बच्चों को गिफ्ट आइटम वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह गिल कॉलोनी में 1915 में स्थापित हुए एसेंबली ऑफ गॉड एजी चर्च में रंग-रोगन और साफ-सफाई कराई जा रही है। फादर राजन पिल्लई ने बताया कि चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से भी सजाया जाएगा। इसके अलावा प्रार्थना सभा और क्रिसमस ट्री को झालरों से सजाया जाएगा। इसी तरह बाजोरिया स्थित चर्च कंपाउंड में स्थित सेंट थॉमस चर्च और कोर्ट रोड पर सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल में स्थित चर्च में भी तैयारियां चल रही हैं।
--------------
कोरोना को लेकर रहेंगी बंदिशें
सहारनपुर। सीएनआई चर्च मिशन कंपाउंड के पादरी नथानियल दास ने बताया कि चर्च परिसर में बेरिकेडिंग लगाई जाएगी। ईसाइ समाज के लोगों को कार्ड वितरित किए गए हैं। कार्ड दिखाने पर अंदर आने की अनुमति होगी। सेनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की पूरी व्यवस्था रहेगी। एसेंबली ऑफ गॉड चर्च के पादरी राजन पिल्लई ने बताया कि हर वर्ष प्रार्थना सभा में एक साथ 800 से अधिक लोग शामिल होते थे। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 100-100 लोगों को एक बार की प्रार्थना में शामिल होंगे। कोविड को लेकर जारी सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

---------------
24 की रात से शुरू होंगे कार्यक्रम
सहारनपुर। क्रिसमस पर गिरजाघरों में बृहस्पतिवार की रात दस बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। इस दिन रात 12 तक प्रार्थना सभा होगी और कैंडल भी जलाई जाएगी। इसके अलावा 25 दिसंबर की सुबह सात बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे, जो देर रात तक चलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें