फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चीन का मांझा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार, 22 चरखी बरामद

Fri, 10 Jan 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली पुलिस ने दतौली राघड़ गांव में छापा मारकर चीन के मांझे की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 22 चरखी बरामद हुई है, जिनमें चाइनीज मांझा बंधा हुआ था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने महानगर में बिक रहा मौत का मांझा, जिम्मेदार मौन, शीर्षक से खबर को बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। बृहस्पतिवार को चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत देहात कोतवाली पुलिस ने दतौली राघड़ गांव में छापा मारा। पुलिस को देखकर दुकानदारों में खलबली मच गई। गांव में चिराग शर्मा की दुकान से चाइनीज मांझे की छोटी-बड़ी 22 चरखी मिली, जिनमें पांच किलो 750 ग्राम मांझा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चाइनीज मांझा की तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है, ताकि प्रतिबंधित मांझे की बिक्री रोकी जा सके। लोगों से अपील है कि वह चाइनीज मांझा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें