फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, कांपे लोग

विज्ञापन
सहारनपुर में देर रात तक होती रही बरसात में जाते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी का सितम जारी है। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार की सुबह हुई बूंदाबांदी से ठिठुरन ओर बढ़ गई। ठंड की वजह से जन-जीवन अस्त व्यस्त दिखा। लोग अलावा जलाकर ठंड से बचने का इंतजाम करते दिखे। वहीं, बाजारों में भी लोगों की संख्या कम रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 14.05 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार की रात जिले भर में बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार की सुबह बारिश हुई। इसके बाद शीत लहर चलने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन शाम के समय सर्दी ने फिर लोगों को परेशान कर दिया। सर्दी की वजह से कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, अंबाला रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड, शहीदगंज बाजार, रायवाला बाजार, मोरगंज बाजार सहित अनेक मार्केट में लोगों की संख्या कम दिखी। महानगर में जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव का इंतजाम करते दिखे। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान तीन से चार अभी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें