फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल कालेजों में रही बाल दिवस की धूम

विज्ञापन
बड़गांव में चाचा नेहरु की वेशभूषा में छात्र - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में सोमवार को बाल दिवस पर स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन कर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में बच्चों को बताया गया।
विज्ञापन

बड़गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय शब्बीरपुर में बालक अक्षय कुमार नेहरू की वेशभूषा धारण कर स्कूल पहुंचा। शिक्षक श्यामवीर राणा, पुष्पेंद्र सिंह, सुदेश कुमार शर्मा, मीनू राठी, सचिन, शुभम कुमार ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चिलकाना सुल्तानपुर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक विद्यालय में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिन सैनी, प्रीति सैनी, अलका सैनी, प्राची सैनी रहे। नव जनोदय इंटर कॉलेज, जेजे इंटर कॉलेज, सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बीएस मेमोरियल इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज पठेड़ में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।
अंबेहटा के अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, घनश्याम दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर, सीएस दयानंद इंटर कॉलेज, सरदार वीबी पटेल इंटर कॉलेज, आर्यन इंटरनेशनल स्कूल आदि में बाल दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य ब्रिज गोपाल यादव, ब्रह्म सिंह पंवार, योगेश कुमार त्यागी, भूपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

नकुड़ के आरएन टैगोर विद्यापीठ इंटर कॉलेज, एमडीएवी स्कूल, सीएस नेशनल इंटर कॉलेज, केएल जैन इंटर कालेज आदि शिक्षण संस्थाओं में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पवन सिंह राठौर, तेलूराम सैनी, चंद्रशेखर मित्तल, डा. शशि जैन रहे।
गागलहेड़ी के सियाराम इंटर कॉलेज, पीजी पायस इंटर कॉलेज, सत्य श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, हरि इंटरनेशनल एकेडमी, लार्ड इंटरनेशनल एकेडमी, एसआर पब्लिक स्कूल, सीबीएस गुरुकुल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

सुलतानपुर के डा. राजेंद्र प्रसाद स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें