फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन, पानी को तरसे खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचे बच्चे

विज्ञापन
महंगी में अभिभावकों द्वारा लाए गए भोजन को करते बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरों। परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचे बच्चे भोजन पानी तक को तरस गए। बहुत से बच्चों ने अपने घरों पर सूचना देकर अभिभावकों से भोजन मंगवाया। शिक्षा विभाग की इस बदइंतजामी को लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीतरों के ग्राम महंगी स्थित नारायण जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े स्कूलों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं स्काउट गाइड रैली तथा दिव्यांग बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें ब्लॉक के स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करने पहुंचे थे। खेलकूद प्रतियोगिता में अनुमान से ज्यादा बच्चों के पहुंचने पर सभी व्यवस्थाएं धड़ाम हो गईं। शिक्षकों ने बच्चों के खाने-पीने की सुध तक नहीं ली। बहुत से बच्चे पानी तक को तरस गए। छात्रों ने खाने की व्यवस्था न होने पर अपने परिजनों को इस बाबत सूचना दी तो कुछ के अभिभावक उनके लिए खाने-पीने के लिए भोजन पानी लेकर पहुंचे।
विभाग के इस रवैये को लेकर अभिभावकों में आक्रोश था। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे सुबह नास्ता करके ही आए थे। उन्हें बताया गया था कि खेलकूद के उपरांत भोजन की व्यवस्था होगी, परंतु यहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार का कहना है कि विभाग से मामूली बजट उपलब्ध कराया जाता है। उसके बाद शिक्षकों को ही स्वयं से व्यवस्था करानी होती है। फिर भी इस तरह की अव्यवस्था क्यों रही है इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें