फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होना बन रहा नामांकन में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होने की वजह से उनका नामांकन अटक रहा है। क्योंकि शर्त है कि नए नामांकन करने के साथ ही नामांकन को प्रेरणा पोर्टल पर आधार नामांकन के साथ दर्ज कराएं। जिससे की नए नामांकन की प्रमाणिकता सत्यापित हो सके।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इन दिनों नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों पर पूरा दबाव है कि वह अपने अपने शत प्रतिशत नामांकन कराएं। यानी एक भी बच्चा आउट ऑफ स्कूल न रहे। ऐसे में शिक्षक स्कूल चलो अभियान चलाकर घर घर जाकर और अभिभावकों से संपर्क कर नामांकन कर रहे हैं। लेकिन इसमें अनेक बच्चों पर आधार कार्ड नहीं होना बाधा बन रहा है। ऐसे में अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा जा रहा है। क्योंकि ज्यादातर तबका मजदूर और कम पढ़े लिखे या फिर अशिक्षित लोगों का है। ऐसे में उनसे शिक्षकों को पूरा सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
यह भी निर्देश शिक्षकों को दिए गए हैं कि कक्षा पांच में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का विशेष रूप से कक्षा छह में नजदीकी परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराएं। साथ ही आधार विहीन विद्यार्थियों का आधार प्रमाण पत्र खंड संसाधन केंद्रों पर अवस्थित आधार किटों के माध्यम से बनवाएं। इसके अलावा नामांकित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का आधार सत्यापन डीबीटी ऐप के माध्यम से 15 मई तक अनिवार्य रूप से कराएं। जिला समन्वयक कृपाल मलिक ने बताया कि बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होना समस्या बन रहा है, लेकिन विभाग और शिक्षक अपने स्तर से हर संभव प्रयास नामांकन का कर रहे हैं। इसके लिए आधार कार्ड बनवाने में भी मदद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें