संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। प्राथमिक विद्यालय छुटमलपुर नंबर दो में स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों में से एक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
शिक्षिका अंजलि आर्य ने बताया कि 23 जनवरी को नेता जी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस बार उनकी 128वीं जयंती मनाई जा रही है। बताया कि नेताजी गरम दल के नेता थे और उन्होंने हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपने जीवन को देश के नाम समर्पित कर दिया था। इस दौरान विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें बच्चों ने सुभाष जी की सुंदर तस्वीरें बनाईं। अलीशान, तमन्ना, आरजू, जोया, अर्शी, जिया, रिजा, अल्तमश, असद आदि बच्चों ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा के नारों के बीच नाटिका प्रस्तुत की।