फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवार पांच लोगों को टक्कर मारी, बच्ची की मौत पर हंगामा

Thu, 13 Oct 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा भीड और बस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के ग्राम कैलाशपुर के पैट्रोल पंप के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार पांच लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सहारनपुर के मोहल्ला पीर वाली गली नदीम कॉलोनी निवासी तौकीर अहमद बाइक द्वारा पत्नी अफसाना, पुत्री अर्शी (8), अलशिफा (6) और व चार वर्षीय पुत्र अर्श के साथ अपने गांव उत्तराखंड के गढ़ी मीरपुर जा रहे थे।

जैसे ही वे कैलाशपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस ने रांग साइड जाकर बाइक को जोरदार टक्कर मारी। बाइक बस के पहिए से कुचल गई। जिससे छह वर्षीय अलशिफा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


तौकीर और अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अर्श और अरशी को हल्की चोटें आईं। बस के टक्कर लगते ही सड़क पर कोहराम मच गया। घायलों की चीख सुनकर लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी।

आक्रोशित लोगों ने बस को रोक लिया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। जबकि चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और तौकीर, अफसाना तथा अलशिफा को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।

जहां चिकित्सकों ने अलशिफा को मृत घोषित कर दिया। जबकि दंपति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल दो बच्चों का लोगों ने स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज कराया। 

दुर्घटना के बाद बस की सवारियों और लोगों में आपस में नोकझोंक शुरू हो गई। यहां तक कि कुछ लोगों में आपस में धक्कामुक्की भी हुई। लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझाबुझा कर लोगों को शांत किया और रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें