पुलिस लाइन में तैयार खड़ा मुख्यमंत्री का काफिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुंच रहे हैं। वह यहां पार्टी पदाधिकारियों से विचार विमर्श के साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। इसके बाद विकास कार्यों और कानून व्यवस्था को लेकर मंडलीय समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता के बाद बाद जनमंच सभागार में प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे। इसमें प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन के लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री राजकीय वायुयान से सुबह 10.25 बजे सरसावा एयरपोर्ट आएंगे। वहां से हैलीकाप्टर द्वारा पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड 10.40 बजे पहुंचेगे। इसके बाद प्रात: 10.50 बजे से 11.15 बजे तक पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श का कार्यक्रम है।
यहां से सीएम 11.20 बजे जनमंच सभागार में जाएंगे और 11.50 बजे तक प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण करेंगे। यहां से सर्किट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मंडल के मंत्री, सांसद एवं विधायक भी प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद सीएम 2.20 बजे सर्किट हाउस से पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड पहुंचकर सरसावा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से उनका 2.50 बजे सरसावा एयरपोर्ट से राजकीय वायुयान के द्वारा नई दिल्ली के लिए जाने का कार्यक्रम है।
सीएम की सुरक्षा में रहेगी पैरा मिलिट्री, पीएसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा के लिए जिले की फोर्स के अलावा बाहर से भी भारी मात्रा में फोर्स बुलाई गई है। पीएसी की 12 कंपनियां और पैरा मिलिट्री फोर्स लगाई गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। जिले के पुलिस कर्मियों के अलावा बाहर से पुलिस बल बुलाया गया है। सुबह लगभग साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री पुलिस लाइंस स्थित मैदान में हेलीकाप्टर से उतरेंगे। इसके लिए हेलीपैड तैयार करा दिया गया है। उसकी सुरक्षा में पुलिस कर्मियों को लगा दिया गया है।
सुरक्षा में लगाई फोर्स
फोर्स जिले से बाहर से
एएसपी 3 10
सीओ 4 25
एसएचओ 14 50
इंस्पेक्टर 12 32
एसआई 105 105
एचसीपी 45 41
कांस्टेबल 475 675
महिला कांस्टेबल 75 120
महिला एसआई 36