देवबंद में वाहनों की चैकिंग करती पुलिस
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को नगर एवं देहात क्षेत्र की पुलिस चौकियों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मास्क न लगाने तथा वाहन के कागजात नहीं दिखाने पर 20 से अधिक चालकों के चालान काटे गए।
मंगलवार को रेलवे रोड पुलिस चौकी प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में सुभाष चौक तथा मंगलौर रोड पर चौकी प्रभारी शशांक गिरि के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों के कागजात न होने, हेलमेट तथा मास्क न लगाने वाले 20 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। जबकि कुछ को नसीहत देकर छोड़ा गया। गोपाली, राज्जुपुर, तलहेड़ी और बॉर्डर चौकी पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।