फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहान क्रिकेट एकेडमी ने एक पारी और 134 रन से जीता मैच

विज्ञापन
बाजोरिया कॉलेज मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूनामेंट में मैनऑफ दा मैच प्रदान करते कोच अर्जुन चौहान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चौहान क्रिकेट एकेडमी ने एक पारी और 134 रन से जीता मैच
विज्ञापन

सहारनपुर। बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के मैदान पर चौहान क्रिकेट एकेडमी की ओर से टेस्ट मैच का आयोजन किया गया। इसमें चौहान क्रिकेट एकेडमी ने रॉयल क्रिकेट एकेडमी को एक पारी और 134 रन से हराया।
विज्ञापन

मैच के पहले दिन शुक्रवार को रॉयल एकेडमी ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए 102 रन बनाए थे। इनमें अजय राणा ने सर्वाधिक 30 रन अपनी टीम के लिए बनाए थे। चौहान क्रिकेट एकेडमी की ओर से मयंक शर्मा ने पांच और विक्रांत राणा ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चौहान क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट गंवाकर 335 रन पर पारी घोषित कर दी थी। इसके साथ ही चौहान क्रिकेट एकेडमी ने 233 रन की बढ़त ले ली थी। इनमें तरुण चौधरी ने 88 और मोहित राणा ने 67 रन का योगदान दिया। शनिवार को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 99 रन पर ढेर हो गई। इस प्रकार चौहान क्रिकेट एकेडमी ने यह मैच दूसरे ही दिन एक पारी और 134 रन से जीत लिया। मयंक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें