फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौ जगपाल सिंह बने भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दो दिन पूर्व भाकियू टिकैत से नाता तोड़ने वाले चौ जगपाल सिंह ने समर्थकों सहित भाकियू अराजनैतिक ज्वाइन कर ली है। उन्होंने भाकियू अराजनैतिक में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

रविवार को कालोनी शिवपुरी में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने चौधरी जगपाल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त कर मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर चौधरी जगपाल सिंह ने कहा कि वह किसानों की समस्याओं के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। भले ही उन्हें इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को हर मंच पर उठाकर उनका समाधान कराने का काम किया जाएगा। इस मौके जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी, कुलवीर सिंह राणा आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें