फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरथावल ने सिरसली को 56 रन से हरा ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में विजयी टीम को पुरस्कृत करती कमेटी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बड़गांव (सहारनपुर)। तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में चरथावल ने सिरसली को 56 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र के बढ़ेडी मजबता गांव में चल रही बढे़डी क्रिकेट लीग की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन सुभरी, रामुपुर, देवबंद ए, सिरसली, देवबंद बी, चरथावल, बढ़ेडी खुर्द, इमलिया व कुलसठ के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच चरथावल और सिरसली के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें चरथावल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रनों का स्कोर बनाया। जीत के लिए 93 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी सिरसली की टीम केवल 36 रनों पर ही पवेलियन लौट गई। चरथावल ने 56 रनों से जीतकर विजय हासिल की। विजयी टीम को मुख्य अतिथि सुकेंद्र राणा, भोजपाल राणा और कमेटी द्वारा ट्रॉफी व नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया गया। बढ़ेडी क्रिकेट लीग कमेटी के प्रधान अनुज पुंडीर, चेतन राणा, अंकुर पुण्डीर, सौरभ राणा, अतुल पुंडीर, मन्नू, देवेंद्र, नेत्रपाल, अनिल पुंडीर, रामपाल, ऋषिपाल, रमेश राणा, मा रोहित, अक्षय पुंडीर, दीपक, सोनू राणा, मुकुल पुंडीर, अनुज सैनी, शुभम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें