फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बदलती जीवन शैली...18 हजार में खून की कमी

Sat, 11 Oct 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में 18 हजार से अधिक गर्भवती बच्ची, किशोरी और महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) से जूझ रहे हैं। इसकी पुष्टि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चले महिलाओं के विशेष स्वास्थ्य शिविर में हुई है। हीमोग्लोबिन की मात्रा 11 ग्राम प्रति डेसीलीटर से भी मिली है। 61 में सात ग्राम से कम खून मिला है। इनमें आठ गर्भवती महिला शामिल हैं।
विज्ञापन

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान शुरू हुआ था, जो दो अक्तूबर तक चला। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा योजना, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच आदि कार्य किए गए। अभियान के दौरान एनीमिया से पीड़ित मिलीं महिलाएं एवं युवतियों को नियमित उपचार के साथ जागरूक किया गया। शिविरों में कुल 34,157 का हीमोग्लोबिन जांचा गया। स्वास्थ्य विभाग ने खून की कमी को माइल्ड, मॉडेरट, सीवियर श्रेणियों में बांटा हुआ है। सबसे अधिक गर्भवती व 10-19 वर्ष के बच्चों में यह समस्या देखने को मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें