फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रि कर्फ्यू का समय बदलवाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल और व्यापारियों ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मुलाकात कर रात्रि कर्फ्यू के समय में बदलाव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में सांसद ने कहा कि रात में नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगने से व्यापारी वर्ग प्रभावित हो रहा है। अनेक व्यापारी संगठन रात्रि कर्फ्यू के समय में बदलाव करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, 13 अप्रैल से पवित्र रमजान माह भी शुरू हो रहे है। इस्लाम धर्म के अनुयायी रमजान माह में रात्रि नौ बजे की नमाज के बाद तरावीह की नमाज पढ़ते हैं, जिसमें 2 घंटे का समय लग जाता है। सभी लोग शासन की नीतियों का पालन करने के लिए जनहित में प्रतिबद्ध हैं। सांसद ने कहा कि व्यापारियों व रमजान माह को ध्यान में रखते हुए रात्रि कर्फ्यू का समय रात में 11 बजे से प्रात: छह बजे तक किया जाए।
इस दौरान जामिया मजाहिर उलूम के उप प्रबंधक मुफ्ती सुआलेह, ऑल इंडिया मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष मौलाना अब्दुल मलिक मुगीसी, मदरसा मजाहिर उलूम वक्फ के मौलाना अहमद मजाहिरी, नायब शहर काजी नदीम अख्तर, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम नारंग, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलाना फरीद मजाहिरी, जमीअत उलमा हिंद के नगर महासचिव मौलाना साजिद, जमीअत उलमा हिंद के जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर कासमी, मौलाना अफजल, मौलाना शाहिद और सैय्यद हस्सान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें