फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की सचिव बनी चांदपुर की बेटी मित्रविंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में जनपद बिजनौर के चांदपुर निवासी मित्रविंदा ने सचिव पद पर जीत हासिल कर नगर व जनपद का नाम रोशन किया है। मित्रविंदा ने एनएसयूआई प्रत्याशी को 1467 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में 92 काॅलेज हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव विश्व का सबसे बड़ा छात्र संघ चुनाव माना जाता है। छात्र संघ के चुनाव में जनपद बिजनौर के चांदपुर में जन्मी भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम कर्णवाल की पौत्री व भाजपा जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल की सबसे बड़ी बेटी मित्रविंदा कर्णवाल ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले सचिव पद का चुनाव लड़ा। चुनाव में मित्रविंदा ने 16703 मत हासिल कर एनएसयूआई की नम्रता जेएफ मीणा को 1467 मतों से पराजित किया है।
मित्रविंदा ने इंटर की परीक्षा को 99 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। मित्रविंदा ने ऋतुमति अभियान के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय की महिलाओं को विभिन्न विषयों में जागरूक करने का कार्य किया है। वह लक्ष्मीबाई कॉलेज में छात्रसंघ सचिव के रूप में पिछले वर्ष निर्वाचित की गईं थीं। वर्तमान में वह दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई कॉलेज में इतिहास (ऑनर्स) तृतीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें