फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्रेम-प्रसंग के चलते नजदीकियों ने की थी युवती की हत्या

Wed, 27 Nov 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। थाना क्षेत्र के तिलफरा-ऐनाबाद सूखी नहर में मिली युवती की हत्या गला दबाकर की गई थी। मृतका की पहचान देवबंद के रहमतनगर निवासी साहिला पुत्री लियाकत के रूप में हुई। जांच में आया है कि युवती की हत्या नजदीकियों ने ही प्रेम-प्रसंग के चलते की है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, कि सोमवार को नानौता क्षेत्र के गांव तिलफरा ऐनाबाद नहर में एक बंद बोरे में युवती का शव मिला था, जिसकी उम्र करीब 23 साल थी। मृतका की ठोड़ी पर हल्के चोट के निशान व नाक से खून निकला हुआ था। नानौता थाना पुलिस तभी से युवती की पहचान करने में लगी हुई थी।
पुलिस के अनुसार, युवती की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई है, जिसमें कई नजदीकी शामिल है। जांच में यह भी आया कि युवती की हत्या रहमतनगर में की गई थी, जिसके बाद उसके शव को बोरे में बंद कर करीब 20 किमी शव को लेकर जाकर नहर में फेंक दिया। हत्याकांड में दो करीबी महिला भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें