देवबंद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने नगर की समाजसेवी चंदन बाला जैन को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
रविदास मार्ग पर हुए कार्यक्रम में चंदन बाला जैन को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने उनका माला पहना कर और बुके भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग संगठन की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
महिला मोर्चा की नवनियुक्त नगर अध्यक्ष चंदन बाला जैन ने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। इस मौके पर श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलशाद चार्ली, अजय जैन, लक्की, गोपाल माहेश्वरी, सागर, मुस्तफा, हरदीप सिंह बेदी आदि मौजूद रहे।