फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पीओएस मशीन से चालान, मौके पर जमा होगा जुर्माना

Fri, 22 Aug 2025 11:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवहन विभाग को करीब चार महीने पहले मिली आठ मशीनें हुई चालू
विज्ञापन


- चार मशीनें प्रवर्तन दल और चार कार्यालय में रहेगी, जिनसे जमा होगा टैक्स
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। वाहनों की चेकिंग के दौरान चालान अब मौके पर ही जमा हो सकेंगे। संभागीय परिवहन विभाग को करीब चार महीने पहले मिली आठ पीओएस मशीन शुरू हो गई है। चार मशीनें प्रवर्तन दल को आवंटित हुई है। चार मशीन कार्यालय में रहेगी।
पीओएस मशीनों के मौके पर होने से वाहन स्वामी को चालान भरने के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। वह कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इससे प्रवर्तन दलों को भी राहत होगी। आरटीओ (प्रवर्तन), एआरटीओ (प्रवर्तन) और यात्री कर अधिकारी(पीटीओ) को पीओएस मशीनें देकर वाहन स्वामियों से तुरंत जुर्माना जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे आरटीओ कार्यालय या ऑनलाइन जमा करने के लिए जनसुविधा केंद्रों पर नहीं जाना होगा। पीओएस मशीन से चालान प्रक्रिया पेपरलेस होगी। पारदर्शिता भी बढ़ेगी। यह मशीनें करीब चार महीने पहले आ गई थी, लेकिन तब से ऐसे ही रखी हुई थी। उनमें सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं हुआ था। अब मशीनें शुरू हो गई है। कार्यवाहक एआरटीओ प्रशासन संदीप जायसवाल ने बताया कि प्रवर्तन दल और कार्यालय में संबंधित पटल सहायक को मशीन दे दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे काम करती है पीओएस मशीन
पीओएस मशीन एक हैंड हेल्ड डिवाइस है, जो डिजिटल भुगतान के लिए प्रयोग होती है। इसमें क्यूआर कोड स्कैनर और कार्ड स्वैप की सुविधा रहती है। मशीन सीधे परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल से जुड़ी है। चालान काटते ही राशि पोर्टल पर अपलोड हो जाएगी। मौके पर ही जुर्माना जमा करने से समय और भागदौड़ दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें