सहारनपुर में फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर देहरादून में तैनात सीएफओ से 70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी पर न केवल धोखाधड़ी बल्कि जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिचित के माध्यम से हुई मुलाकात
पीड़ित अंकुश कौशिक, जो मूल रूप से शामली के दयानंद नगर निवासी हैं और वर्तमान में देहरादून में सीएफओ पद पर कार्यरत हैं, ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात मार्च 2023 में अवनीश कर्णवाल के माध्यम से आरोपी से हुई थी। आरोपी ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश पर हर महीने 15 से 20 प्रतिशत लाभ का भरोसा दिया था।