फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स पूरा कर चुकी 700 छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित

विज्ञापन
मुन्ना लाल डिग्री गर्ल्स कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट कोर्स में प्रमाण पत्र के साथ छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। स्किल डेवलपमेंट के तहत मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज में कई तरह के कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। कोर्स पूरा कर चुकी करीब 700 छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कोआर्डिनेटर डॉ. विनीता दुबे ने बताया कि स्किल डेवलपमेंट के तहत बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को हैंडीक्राफ्ट एवं फूड प्रोसेसिंग कोर्स कराया जा रहा है। इन छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 700 छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए जाने थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से कम छात्राएं पहुंचीं। जिन छात्राओं को प्रमाणपत्र नहीं मिले हैं उन्हें पुन: कार्यक्रम आयोजित कर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। डॉ. दुबे ने बताया कि दूसरे सेमेस्टर की छात्राओं के लिए कॉलेज में स्किन डेवलपमेंट के चार कोर्स संचालित हैं, जिनमें ब्यूटी वेलनेस, हैंडीक्राफ्ट, इंग्लिश कम्युनिकेशन आदि कोर्स शामिल हैं। कार्यक्रम में मौजूद रही प्राचार्य प्रोफेसर पंकज छाबड़ा ने छात्राओं को पाठ्यक्रमों की उपयोगिता समझाई। साथ ही प्रमाण पत्र पाने वाली छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें