फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार सजग - निम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनमंच प्रेक्षागृह में हुआ किसान मेला एवं किसान प्रदर्शनी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर।
रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार किसान हितों के लिए पूरी सजग और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था।
बुधवार को जनमंच प्रेक्षागृह में किसान कल्याण मिशन के तहत किसान मेला एवं किसान प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र निम ने कहा सरकार क्षेत्र की बंद पड़ी शुगर मिलों को चलवाने के प्रयास कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। केन्द्र और राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए संकल्पित हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी ने कहा किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत यह एक भव्य आयोजन है, जो मानव विकास के अंतर्गत आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास यही है कि देश का अन्नदाता अपने पैरों पर मजबूती के साथ खड़ा हो। महापौर संजीव वालिया ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्र ने कहा कृषि व कृषि आधारित अन्य गतिविधियों जिनमें पशुपालन, बागवानी, गन्ना आदि तथा कृषि आधारित उद्योग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में आने वाली समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही नये अनुसंधानों के बारे में भी जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग ने कंवर पाल को आत्मा योजनांतर्गत फार्म स्कूल संचालन के लिए, हरि सिंह को रोटावेटर अनुदान, अदीबा को फार्म मशीनरी बैंक के तहत ट्रैक्टर, राकेश और कंवर सेन को आईसीडीएफ प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र दिए । कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, महानगर महामंत्री विपिन कुमार, खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें