फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया

विज्ञापन
बेहट रोड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाते पार्षद व भाजपाई - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान हवन पूजन किया और पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर पैरामाउंट ट्यूलिप कालोनी स्थित महादेव मंदिर में हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन किया। संगठन मंत्री सुनील सूरी ने बताया कि विश्व में शांति और कोरोना से मुक्ति के लिए कामना की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा राणा, मंडल प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान, जिला संयोजक मनोज चौधरी, जिला प्रभारी अजय राणा, जितेंद्र, संदीप पुंडीर, नरेंद्र बालियान आदि मौजूद रहे। इसके उपरांत मंदिर परिसर में पीपल, तुलसी और नीम के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

उधर, हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस और पर्यावरण दिवस पर अंबाला रोड स्थित इस्माइलपुर गांव के प्राइमरी स्कूल में 100 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई गई। साथ ही 150 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सीओ प्रथम चंद्रप्रकाश शर्मा, कुतुबशेर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मानवेंद्र चौहान, संजय वर्मा, अजय राणा, नरेंद्र बालियान, रोहित कटारिया, वैभव पंडित, डाक्टर अमन कुमार, मोहित वर्मा, विकास कुमार, प्रधान सुग्रीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें