स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई
बेहट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बेहट इकाई ने स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक के बाद सदस्यों ने पौधरोपण किया।
जनता इंटर कॉलेज में हुई बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कार्तिक तोमर ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। यह संगठन सदैव छात्रों के हितों के लिए कार्य करता है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने की अपील की। नगर मंत्री अविरल गर्ग ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती है। जोगेंद्र, अभिनव, अंकुर, राहुल नोनिवाल, अनुज, राकेश कुमार सहित कॉलेज प्रधानाचार्य ललित धीमान, सुभाष सागर, मुकेश गुप्ता, अंकित, मोहित, जोगेंद्र रणा, राकेश राणा, बलराम राणा रहे।
-----------------
फोटो-21
शिविर में महिलाओं की चिकित्सकीय जांच की
गंगोह। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर महिलाओं के सामान्य चेकअप व चिकित्सा के बारे जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य टीम गठित की गई।
सीएचसी में आयोजित शिविर में एसडीएम हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में चिकित्सा प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर में 158 गर्भवती महिलाओं का सामान्य चेकअप व खून की जांच की गई। ओपीडी में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ आयरन की गोली व इंजेक्शन भी लगाए गए। अभियान के लिए डा.भारती वालिया, डा. दिव्या आदि के नेतृत्व में टीम गठित की गई। वैभव गर्ग, हिमांशु, इरशाद आदि रहे।