सहारनपुर। विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा की गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी आरबी वर्मा ने बताया कि जिले में 45 हजार लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 9,073 विद्युत उपभोक्ताओं के यहां पर ऑनग्रिड रुफटॉप सोल पावर प्लांट स्थापित किया जा चुका है। 130 वेंडर्स द्वारा तेजी के साथ सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने निर्देश दिए कि ऑनग्रिड सोलर प्लांट में मीटर को समय से चालू कराना सुनिश्चित करें। वर्तमान में 1276 फाइल विभिन्न बैंकों में लंबित है। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। सचिन कुमार ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में चार आवेदन जमा है, लेकिन अभी तक ऋण स्वीकृत नहीं किया गया है। इसी तरह एसबीआई, पीएनबी आदि ब्रांचों में भी आवेदन लंबित हैं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता रविंद्र बाबू, दीपक कुमार, नवनीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। भारतीय कामगार सेना के सचिव योगेंद्र सिरोही ने कहा कि जल्द ही संगठन को और मजबूती प्रदान की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख, तहसील प्रमुख, महानगर प्रमुख आदि की नियुक्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी चुनावों को मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को साथ आकर काम करने का आह्वान किया।