फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के साथ ही सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
- सहारनपुर में मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों के साथ सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। शिक्षक एवं स्नातक श्रेणी के विधान परिषद सदस्य चुनाव को लेकर पुलिस एवं खुफिया विभाग की टीमें अलर्ट हो गई हैं। मतदान के लिए बनाए गए 92 मतदेय स्थलों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 19 जोनों में बूथों को बंटा गया है। सोमवार को पोलिंग पार्टियों के साथ ही मतदेय स्थलों की क्षमता के अनुरूप पुलिसकर्मियों की टीमों को भी भेजा गया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर मतदेय स्थलों के लिए भेजा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह ने रवानगी से पहले ही टीमों को चुनाव आचार संहिता के अनुपालन के साथ ही कोरोना संक्रमण को देेते हुए कोवडि नियमों की भी कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। चुनाव ड्यूटी के दौरान मतदान शुरू होने से लेकर समापन तक किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

--------
कोरोना से खुद भी बचें, औरों को बचाएं
- रेनबो स्कूल से पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय एसपी सिटी विनीत भटनागर पुलिस टीमों के साथ सहयोगी कर्मचारियों को हिदायत देते रहें कि कोरोना से बचाव का ध्यान जरूर रखें। वे खुद भी कोरोना संक्रमण से बचें, साथ ही औरों को भी जागरूक कर इससे बचाएं।
विज्ञापन

--------
शहर से देहात तक शराब की दुकानों की निगरानी
- एमएलसी चुनाव के लिए मतदान से पूर्व ही डीएम अखिलेश सिंह के निर्देश पर शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। आबकारी विभाग की टीम रात में चेकिंग अभियान शुरू किया है। सोमवार को भी शहर से देहात तक निगरानी रखी जा रही है। कुछ दुकानों पर तो सील भी लगा दी गई। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कुछ ऐसी दुकानों पर सील लगाई गई जहां शटर बंद कराने के बाद भी पीने वालों की सक्रियता नजर आई। उन्होंने बताया कि हर सेक्टर में अवैध शराब की बिक्री न करने, लोगों को शराब न खरीदने और किसी भी प्रलोभन में आकर शराब की सप्लाई न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें