फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू की परीक्षा आज से, जिले में 25 हजार परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षा आज (मंगलवार) से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जनपद में चार महाविद्यालयों को केंद्र बनाया है, जिन पर करीब 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जनपद में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जेवी जैन कॉलेज, गोचर महाविद्यालय, महाराज सिंह कॉलेज और मुन्ना लाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया है। परीक्षाएं तीन पाली में होंगी। पहली पाली सुबह आठ से दस बजे, दूसरी पाली पूर्वाह्न साढ़े 11 से दोपहर डेढ़ और तीसरी पाली दोपहर ढाई से शाम साढ़े चार बजे तक चलेंगी। जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारी पूर्ण की जा चुकी है। परीक्षा में कोरोना से बचाव की गाइड लाइन का विशेष रूप से पालन किया जाएगा। कोई भी परीक्षार्थी बिना मास्क के एंट्री नहीं कर सकेगा। साथ ही स्टाफ भी मास्क में रहेगा। एंट्री के दौरान छात्रों के हाथों को सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही समय-समय पर कॉलेजों को भी सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए 80 छात्रों की क्षमता वाले कक्षों में 40 छात्र बिठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें