फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के डर से खुद गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे गैंगस्टर भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना चिलकाना में गैंगस्टर के आरोपियों ने पुलिस द्वारा मुठभेड़ किए जाने के भय से थाने पहुंच कर आत्मसर्मपण कर दिया।
विज्ञापन

गांव बुड्ढाखेड़ा निवासी अमजद तथा अरशद पुत्र मशरुफ गांव में हुई गोकशी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने इन पर गैंगस्टर एक्ट भी कायम कर दिया था। पुलिस पिछले 15 दिन से इन्हें गिरफ्तार करने के लिए इनके घर पर दबिश दे रही थी, लेकिन दोनों भाई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे थे। बार-बार पुलिस का दबाव बढ़ते देख दोनों भाई स्वयं ही रविवार की सुबह करीब 11बजे थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर बीएस वर्मा ने बताया कि दोनों गैंगस्टर तथा गोकशी के एक मामले में वांछित हैं तथा खुद आत्मसमर्पण करने के लिए थाने पहुंचे हैं। दोनों ने कहा कि उन्हें हिरासत में ले लिया जाए तथा जेल भेज दिया जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में दो व्यक्ति पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि चार अभी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें