फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झपटमारी करने वाले तीन बदमाशों सहित पांच को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झपटमारी करने वाले तीन बदमाशों सहित पांच को पकड़ा
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने राहगीरों से झपटमारी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से हरिद्वार क्षेत्र से छीना गया एक मोबाइल भी बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है।
थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने बताया कि पुलिस ने सहारनपुर रोड स्थित संगम होटल के पास से बाइक सवार तीन अभियुक्त सागर उर्फ छोटू पुत्र विजयपाल निवासी चौली शाहबुद्दीनपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार, सचिन पुत्र नरेंद्र निवासी खुदाबक्सपुर माजरा थाना बड़गांव और नितिन पुत्र शिव कुमार निवासी गांव उमरी खुर्द थाना रामपुर मनिहारान को पकड़ा। इनके पास से हरिद्वार से छीना गया एक मोबाइल और चाकू बरामद हुआ है। इनसे मिली बाइक के ये कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने बाइक सीज करते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अक्षय पुत्र मदनलाल और रोहित पुत्र संजय निवासीगण गांव भैंसराऊ को गैर प्रांत से तस्करी करके लाई गई शराब के साथ पकड़ा है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें