कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पीएम षोषण योजनांतर्गत रसोइयों को सम्मानित करते राज्यमंत्री जसवंत स
-कलक्ट्रेट सभागार में हुआ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों को बीते दिन कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम कलक्ट्रेट के नए सभागार में आयोजित हुआ।
कैशलेस कार्ड के तहत रसोइयों को दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा। उनके पारिवारिक सदस्यों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। वर्ष में एक बार मिलने वाली ड्रेस की धनराशि 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। राज्यमंत्री जसवंत सिंह, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान और मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। वक्ताओं ने विद्यालयों में भोजन को स्वच्छता से बनाने के निर्देश दिए। खाद्यान्न की जांच और बच्चों को सम्मान से भोजन वितरित करने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर कुछ रसोइयों को कार्ड व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इनमें प्राथमिक विद्यालय नगराजपुर की टीना देवी, सीडकी की सहराना और भारापुर की सलोचना शामिल थीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल और जिला समन्वयक अतुल भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इन कार्डों से रसोइयों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। ड्रेस भत्ते में वृद्धि से उन्हें आर्थिक सहायता भी मिलेगी।