फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी नहीं मिलने पर जाम कर दी सड़कें

Tue, 20 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बैंक पर हंगामा करते ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के छुटमलपुर में एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुलने पर नो कैश के बोर्ड लगे देख सुबह से लाइनों में लगे ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा। छुटमलपुर के अलावा नानौता और बड़गांव में भी गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर अपना आक्रोश जताया।
विज्ञापन


तीनों जगहों पर पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। छुटमलपुर में पीएनबी की फतेहपुर शाखा पर सुबह छह बजे से लाइनों में लगे ग्रामीणों ने दस बजे बैंक खुलने पर कैश न होने का पता चलने पर दून हाईवे जाम कर दिया।

उनका आरोप था कि बैंक कर्मचारी अपने चहेतों को नोट दे रहे हैं, जबकि उन्हें टरकाया जा रहा है। शनिवार को भी एक से दो हजार रुपये प्रति व्यक्ति दिए गए हैं। करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। इस दौरान एसओ राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। शाखा प्रबंधक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जितना कैश आ रहा है, उसका वितरण किया जा रहा है।

नानौता में सुबह से ही किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में स्थित पंजाब नैशनल बैंक शाखा के खुलने से पूर्व ही महिलाओं व पुरूषों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जैसे ही बैंक खुला और शाखा प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि बैंक में कैश नहीं है तो लोगों का पारा चढ़ गया।

उन्होंने बैक के गेट के सामने प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सड़क जाम कर दी गई। लोगों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार से बैंक में कैश नहीं है। जब भी रुपये लेने आते हैं तो बैंककर्मी उन्हें नो कैश कहकर टरका देते हैं।

उनका आरोप है कि बैंककर्मी अपने चहेतों को पिछले गेट से मोटी रकम दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया तो ग्रामीण बिगड़ गए। इस कारण पुलिस ने बैंक प्रबंधक बसंत कुमार व ग्रामीणों के बीच बात कराई।

बैंक प्रबंधक बसंत कुमार ने लोगों को बताया कि बैंक में पिछले शुक्रवार से कैश नहीं आया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मंगलवार को सभी को कैश दिया जाएगा। तब करीब 30 मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।

बड़गांव में यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा के सामने छह बजे से लाइनों में लगे ग्रामीणों का गुस्सा उस वक्त भड़क उठा जब बैंक कर्मचारियों ने शाखा खोलते ही नो कैश का बोर्ड टांग दिया। ग्रामीणों ने बैंक के सामने देवबंद-नानौता मार्ग पर बैठकर उसे बाधित कर दिया।

जाम की सूचना पर थाना प्रभारी रामप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों का आरोप था कि यूनियन बैंक अन्य दूसरी बैंक शाखाओं की अपेक्षा सबसे कम कैश दे रहा है। एक दिन कैश वितरण के बाद दो तीन तक ग्राहकों को कैश नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें