फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

Tue, 20 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रस्ताव पास करते चेयरमैन और सभासद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के गंगोह की नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। सर्दी के मद्देनजर नगर के असहाय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से एक हजार कंबल खरीदकर उनका निशुल्क वितरण करने का प्रस्ताव भी पारित किया। 
विज्ञापन


परिषद कार्यालय पर चेयरमैन काजी नोमान मसूद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आहूत की गई। बैठक में नया सवेरा नगर विकास योजना और आदर्श नगर योजना समेत अनेक योजनाओं के तहत नगर के अनेक मार्गों एवं वार्डों की गलियों को इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कराने और गंगोह कोतवाली की

चारदीवारी कराने समेत करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पास किए गए। शुभम अग्रवाल सहित अनेक सभासदों द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया गया।
विज्ञापन


चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इसके अलावा पलंबर का मानदेय भी 15 से बढ़ाकर बीस हजार करने और स्वच्छ भारत मिशन के तहत पचास शौचालयों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की गई।

पहल सिंह सैनी, सुहेल खान, विकास कुमार, शुभम अग्रवाल,  मुस्तफा अंसारी, शमीम, आशु गर्ग, मनोहर लाल चुग, महबूब, याकूब कुरैशी, मेहरदीन, इनाम, शाहिद, यामीन, इंतजार लालू, शाजिया मसूद, नसीम अख्तर, मोहम्मद शाहिद, काशिफ कुद्दूसी, अवर अभियंता मिथुन कुमार, एसआई नीरज कर्णवाल, किरणपाल सैनी, अथहर फरीदी, मुनीर, दानिश, सन्नी, शाहनवाज व संदीप रहे।

बोर्ड बैठक में नोटबंदी के फैसले के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। चेयरमैन काजी नोमान मसूद ने कहा कि नोटबंदी से देश में आर्थिक गुलामी जैसे हालात पैदा हो गए है।

निंदा प्रस्ताव पर 29 सभासदों ने सहमती जताई और हस्ताक्षर किए। केवल मोहल्ला बाबूराय से निर्दलीय सभासद शुभम अग्रवाल ने ही नोटबंदी के पक्ष में रहते हुए हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। 

बोर्ड बैठक में नामित सभासद नसीम अख्तर ने नामित सभासदों को मान-सम्मान और अधिकार ना दिए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यदि कंबल वितरण एवं नलों के रिबोर आदि योजनाएं सभी सभासदों के माध्यम से उनके वार्डों में लागू की जानी है।
विज्ञापन


इसमें उन्हें भी इसमें सहयोग करने का हक मिलना चाहिए। इसके बाद चेयरमैन ने उन्हें पूर्ण सम्मान का आश्वासन देकर शांत कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें