फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े घर में नगदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़े घर में नगदी और जेवर चोरी
विज्ञापन

बेहट। मिर्जापुर में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात काफी दिनों बंद घर में चोरी की वारदात की है। पीड़ित ने 20 हजार रुपये की नकदी व लगभग तीन लाख रुपये का सामान चुराने का दावा किया है। उधर, पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना व गांव मिर्जापुर निवासी शब्बीर पुत्र जहूर के परिवार की स्मैक सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्तता पाई जाती रही है। इसी के चलते पुलिस ने इसके घर पर दबिश भी दी। तभी से यह परिवार घर पर ताला डालकर चला गया था। शुक्रवार को शब्बीर के परिवार के लोगों ने बताया कि रात में उनका घर चोरों ने खंगाल लिया है। परिवार में मार्च माह में दो लड़कियों की शादी भी है। जिसके लिए जेवरात भी उन्होंने खरीद लिए थे। चोर लगभग 3 लाख रुपए कीमत के जेवरात उड़ा ले गए। प्राथमिक जांच में पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। थाना मिर्जापुर प्रभारी अमरदीप लाल का कहना है, कि इस घटना की पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें