आरोप है कि राजस्व टीम जमीन की पैमाइश करने आई थी। वह भी वहीं पर था। इसी दौरान नोमान मसूद अपने नौकर पहल सिंह हाल निवासी शाहजहांपुर फार्म के साथ आए। उन्होंने इस पैमाइश का विरोध करते हुए उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से उस पर और राजस्व टीम पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में वो और राजस्व टीम बाल-बाल बचे। सभी जान बचा कर भाग आए। बिहारीगढ़ पुलिस ने इस संबंध में नोमान मसूद और उसके नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: एनकाउंटर का खौफ, यूपी के इन चार बदमाशों ने थाने में किया सरेंडर
करीब दो माह पहले एसडीएम बेहट के आदेश पर कुरड़ीखेड़ा में जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम और किसान पर नोमान मसूद ने अपने नौकर के साथ मिल कर फायरिंग की थी। इसकी एसडीएम ने जांच कराई, तो फायरिंग करने की बात सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसान की ओर से बिहारीगढ़ थाने में नोमान मसूद और उनके नौकर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
- सागर जैन एसपी देहात