फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नदियों को दूषित करने वाली इकाइयों पर केस दर्ज

Sat, 13 Jul 2024 03:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंडन की सहायक नदियों में दूषित पानी छोड़ने पर एनजीटी ने जिले की 14 औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्रवाई के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लखनऊ के विशेष ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में वाद दायर किया था।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारियों ने रिपोर्ट दी थी कि औद्योगिक इकाइयां अपने यहां का गंदा पानी उचित ढंग से बिना शोधित किए हिंडन की सहायक नदियों में छोड़ रही हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक इकाइयों पर सख्ती की। साथ ही लखनऊ की विशेष ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी वाद दायर किया गया। जिन औद्योगिक इकाइयों पर केस दर्ज हुआ है। इसकी एनजीटी में सुनवाई के बाद कार्रवाई हुई है। जिन इकाइयों पर केस दर्ज हुआ है। उनमें जनता रोड स्थित अरोड़ा हौजरी, जेजे टेक्सटाइल कामधेनु कॉम्प्लेक्स जनता रोड, दुर्गा टेक्सटाइज कामधेनु काम्प्लेक्स जनता रोड, एकता टेक्सटाइल इंडिया जनता रोड, स्टैंडर्ड इंजीनियरिंग वर्क्स दिल्ली रोड, अतुल टेक्सटाइल शाकुंभरी विहार बेहट रोड, सिद्धार्थ टेक्सटाइल चिलकाना रोड, जनरल टेक्सटाइल गांव ढमोला जनता रोड, शाहा इंडस्ट्रीज जनता रोड, सहारनपुर वुल्स लिमिटेड मवींकला दिल्ली रोड, सुपर टेक्सटाइज गांव जनता रोड, अनमोल टेक्सटाइज जनता रोड, आरके टेक्सटाइल उग्राहू मुस्तकम देहरादून रोड, गणपति टेक्सटाइल जनता रोड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें