आरोप है कि महमूद अली, जावेद, वाजिद और सैफ ने यूनिवर्सिटी में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी प्रकार वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी थी। डर की वजह से वह अब तक चुप रही।
यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर पूर्व एमएलसी महमूद अली, वाजिद, जावेद और सैफ के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महमूद अली, जावेद और वाजिद जेल में बंद है, जबकि सैफ फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।