फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरने के बाद पेड़ पर चढ़ी कार, तीन घायल

विज्ञापन
हाईवे पर दुर्घटना के बाद पेड़ में फंसी कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सहारनपुर हाईवे पर रविवार की देर रात चमारीखेड़ा टोल फीस प्लाजा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गड्ढे में गिरने के बाद पास खड़े आम के पेड़ में फंस गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना रविवार देर रात्रि साढ़े दस बजे की है। देहरादून की तरफ से आर ही आई-20 कार चमारीखेड़ा टोल फीस प्लाजा से कुछ दूर पहले अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे आम के बाग में जा घुसी। वहां एक गड्ढे में गिरने के बाद एक पेड़ में फंस गई। हादसे में कार सवार रविकुमार, सुमित कुमार व दीपक निवासीगण जींद हरियाणा घायल हो गए। घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित चमारीखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र शर्मा सिपाहियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी फतेहपुर भर्ती कराया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ अजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। उधर दिन भर पेड़ पर चढ़ी कार को देखने वालों का टोल प्लाजा के पास तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें