मिर्जापुर। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार शाम चार बजे विश्वविद्यालय से लौट रहे तीन छात्रों पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पहले कार से छात्रों की बाइक को टक्कर मारी, फिर मारपीट करते हुए हमलावरों ने फायरिंग भी की। मारपीट में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी बेहट ले जाया गया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी कुणाल सिंह एक यूनिवर्सिटी में बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। वह अपने साथियों गौरव एवं दिग्विजय के साथ यूनिवर्सिटी से लौट रहा था। गांव जाटोवाला के पास पहुंचते ही उनके पीछे से से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। यह देख सड़क पर भीड़ इकट्ठा हो गई। खुद को घिरा देख कार सवार फायरिंग करते हुए भाग निकले। इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को बेहट सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मारपीट और फायरिंग की सूचना पर जांच जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
-
ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी का आरोपी पकड़ा
गागलहेड़ी। पुलिस ने ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी करने वाले आरोपी आकाश निवासी कोलकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को यमुनानगर हाईवे से कोलकी की ओर जाने वाले रास्ते से पकड़ा है। आकाश के पास से पुलिस ने ट्यूबवेलों से चुराए गए स्टार्टर व तांबे के केवल आदि समान बरामद किया है।