फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ट्रैक्टर ट्राॅली में पीछे से घुसी कार, छह घायल

Sun, 28 Jan 2024 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में राज्य राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी ब्रियो कार। संवाद
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राज्य राजमार्ग पर कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राॅली में घुस गई। इसमें दंपती, तीन बच्चियां और एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई। सभी घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि कार चालक को नींद की झपकी लगने के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन

मेरठ के सरस्वती लोक विहार निवासी आयुष गुप्ता परिवार के साथ होंडा ब्रियो कार से देहरादून से लौट रहे थे। जब वह हाईवे स्थित जड़ौदा जट्ट गांव के समीप पहुंचे तो अचानक उनकी कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राॅली के नीचे घुस गई। जिससे कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गया। हादसे को देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। जिन्होंने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सभी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में आयुष गुप्ता, पत्नी शिल्पी, माता किरण गुप्ता, पुत्री निकिता, वनिका और रिति गुप्ता घायल हुए हैं। बताया जाता है कि कार आयुष चला रहे थे। जिन्हें अचानक नींद की झपकी लगने से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें