फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नहर में मिली कार, बीटेक का छात्र लापता, तलाश जारी

विज्ञापन
चिलकाना रोड स्थित गांव हलालपुर के पास बड़ी नहर में गिरी कार को निकालते पुलिसकर्मी। स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन
- पुलिस के मुताबिक, बीटेक में फेल होने के बाद घर से निकला था छात्र
विज्ञापन

- देहात कोतवाली क्षेत्र में चिलकाना रोड पर हलालपुर के पास नहर में मिली कार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला बीटेक छात्र अभिनव सैनी लापता हो गया। बुधवार सुबह चिलकाना रोड पर हलालपुर गांव के पास बड़ी नहर में उसकी कार मिली है। कार को अग्निशमन विभाग व पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर नहर से निकाला। जांच में आया कि बीटेक में फेल होने के बाद छात्र घर से कार लेकर निकला था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र में आर्यनगर निवासी जितेंद्र सैनी पवन एक निजी कंपनी में नोएडा में तैनात हैं। उनका बेटा अभिनव सैनी (21) देहरादून के एक कॉलेज में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभिनव का हाल ही में बीटेक रिजल्ट आया था। इसमें वह फेल हो गया था। पता लगने पर अभिभावक कॉलेज पहुंचे। इसके बाद मंगलवार रात परिजनों की डांट से नाराज होकर अभिनव कार लेकर निकल गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजन चिंतित थे।
विज्ञापन

सरसावा निवासी अभिनव के फूफा अरुण कुमार ने बताया कि काफी तलाशने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। बुधवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को हलालपुर गांव के पास बड़ी नहर में कार गिरी होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद कार को बाहर निकाला गया। कार अभिनव की थी, लेकिन उसमें अभिनव नहीं था। पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू की। गोताखोरों और अन्य संसाधनों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका। अभी यह भी पता नहीं चल सका कि छात्र कहां गया। पुलिस नहर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है।

न खिड़की खुली, न शीशे टूटे, कैसे निकला छात्र
जिस समय पुलिस ने कार को बाहर निकाला न तो उसकी न खिड़की खुली थी और न ही शीशे टूटे हुए थे। ऐसे में छात्र का कार से बाहर निकलना मुश्किल है। पुलिस को आशंका है कि कहीं कार को नहर में गिराया तो नहीं गया। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
लापता छात्र की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं। पुलिस छात्र के परिजनों से भी जानकारी ले रही है। छात्र के मिलने पर ही आगे की जानकारी हो पाएगी। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। - मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें